भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। नेहरू का बच्चों के प्रति विशेष स्नेह रहने के कारण ही उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू बुलाते थे। नेहरू का कहना था कि बच्चे इस देश का भविष्य हैं, उन्हें प्यार दिया जाए और उनकी देखभाल की जाए ताकि वो अपने पैरों पर खड़े हो सके। स्कूलों में बाल दिवस को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस बाल दिवस आप अपने दोस्तों को फेसबुक और व्हॉट्सएप के जरिए ये ट्रेंडी वॉलपेपर भेज सकते हैं।