प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है। श्रीनगर में गुरुवार को चिल्ले कलां की सबसे सर्द रात रही। यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 8.4 डिग्री दर्ज किया गया जो पिछले 25 साल का सबसे कम है। न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से पाइपों में पानी जम गया है। डल झील समेत कई अन्य जलाशय भी जम गए हैं।
- श्रीनगर -8.4
- काजीगुंड -10.0
- पहलगाम -11.1
- कुपवाड़ा -6.7
- कोकरनाग -10.3
- गुलमर्ग -7.0
- कोनीबल -12.0
- श्रीनगर एयरपोर्ट -8.7
- अवंतीपोरा -12.6
- अनंतनाग -10.0
- बांदीपोरा -4.2
- शोपियां -12.9
- पुलवामा -9.8
- कुलगाम -9.8