क्वारंटीन सेंटर में रखे गए लोगों को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड निरंतर भोजन उपलब्ध का करवा रहा है। इसके साथ ही श्राइन बोर्ड ने सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की है। चूंकि रमजान का महीना चल रहा है तो यहां बनाए गए क्वारंटीन सेंटर में मुस्लिम भी रहते हैं। जो रोजा रहते हैं। ऐसे में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने उनके मुताबिक अपने यहां खाना बनाने के शेड्यूल को बदल दिया है।
इस क्वारंटीन सेंटर में देश के विभिन्न राज्यों से आए मजदूरों को रखा गया है जिनमें अधिकतर मुस्लिम समुदाय के हैं। ऐसे में बोर्ड के अधिकारी इन लोगों को सेहरी और इफ्तार करान का फैसला किया। एक अधिकार के मुताबिक इन लोगों को ईद पर विशेष भोजन देने की कोशिश की जा रही है।
बोर्ड के अधिकारी के मुताबिक यहां रोजाना दो से तीन सौ लोगों के लिए सेहरी और इफ्तार की व्यवस्था की जा रही है। इनके साथ अन्य समुदाय के लोगों को भी सुबह चार बजे नाश्ता दिया जाता है और शाम करीब सात बजे भोजन उपलब्ध कराता है।
मुस्लिम समुदाय के लोगों को सेहरी और इफ्तार के समय श्राइन बोर्ड द्वारा चना, पूरी, चावल, कढ़ी, चपाती, सब्जी तथा कुल्चा आदि उपलब्ध कराता है। श्राइन बोर्ड के कर्मचारी अपनी रसोईघर में रोजाना देर रात करीब एक बजे ही मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए खाना बनाने के लिए जुट जाते हैं।
वर्तमान में श्राइन बोर्ड भाईचारे की एक बेहतरीन मिसाल पेश कर रहा है। श्राइन बोर्ड रमजान की शुरुआत से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों को निरंतर सेहरी व इफ्तार उपलब्ध करवा रहा है। इसके साथ ही श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड लॉकडाउन के चलते निरंतर जरूरतमंदों के साथ ही गरीब लोगों व झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को राशि उपलब्ध करवा रहा है।