Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Top News Headline Today: Important And Big News Stories Of 28 January 2023 Updates On Amar Ujala
{"_id":"63d4748a1060a821b877d857","slug":"top-news-headline-today-important-and-big-news-stories-of-28-january-2023-updates-on-amar-ujala-2023-01-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: यरुशलम के पूजा स्थल में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: यरुशलम के पूजा स्थल में गोलीबारी में आठ लोगों की मौत, भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी प्रियंका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 28 Jan 2023 06:46 AM IST
इस्राइल की राजधानी यरुशलम के बाहरी इलाके नेवे याकोव में एक पूजा स्थल में शुक्रवार को गोलीबारी की खबर सामने आई। इस घटना में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है और करीब 10 लोग घायल हैं। वहीं, आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हो सकती हैं। जम्मू-कश्मीर के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं। यात्रा में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी। साथ ही पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से ठंड ने वापसी की है। शुक्रवार को दिनभर चली ठंडी हवा के कारण न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
2 of 11
यरुशलम में गोलीबारी की घटना।
- फोटो : ANI
विज्ञापन
Israel: यरुशलम के एक पूजा स्थल में गोलीबारी, आठ की मौत, 10 घायल
इस्राइल की राजधानी यरुशलम के बाहरी इलाके नेवे याकोव में एक पूजा स्थल में शुक्रवार को गोलीबारी की खबर सामने आई। इस्राइली बचाव सेवा ने बताया कि यरुशलम के पूजा स्थल में गोलीबारी हुई है। इस घटना में मरने वालों की संख्या आठ हो गई है और करीब 10 लोग घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
3 of 11
बनिहाल में भारत जोड़ो यात्रा।
- फोटो : बासित जरगर
Bharat Jodo Yatra: राहुल की सुरक्षा पर विवाद, आज यात्रा में शामिल हो सकती हैं महबूबा मुफ्ती और प्रियंका गांधी
आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी यात्रा में शामिल हो सकती हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं। यात्रा में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी। अवंतिपोरा चरसू से प्रियंका गांधी पदयात्रा का हिस्सा होंगी। पढ़ें पूरी खबर...
4 of 11
सर्दी का सितम।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Delhi Weather News: पहाड़ पर बर्फबारी से लौटी ठिठुरन, कल दिल्ली-चंडीगढ़ व हरियाणा में बारिश के आसार
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से ठंड ने वापसी की है। शुक्रवार को दिनभर चली ठंडी हवा के कारण न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अब 28 जनवरी से नए पश्चिमी विक्षोभ के विकसित होने से 29 जनवरी को दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा में बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
5 of 11
अनुराग ठाकुर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
Pathaan: 'यह नहीं होना चाहिए', पठान के बायकॉट ट्रेंड पर बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
शाहरुख की फिल्म 'पठान' आई और आते ही छा गई, किंग खान के फैन्स फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। देश के ज्यादातर शहरों में पठान का जलवा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। तो वहीं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बायकॉट ट्रेंड पर अपना बयान दिया है।
पढ़ें पूरी खबर...
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।