एमसीडी चुनाव में प्रचार को धार देने के लिए भाजपा आज 100 दिग्गज नेताओं और एक लाख कार्यकर्ताओं का उतारेगी। इसकी अगुवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे आज खेला जाएगा। साथ ही चीन ने इस हफ्ते की शुरुआत में भारत को छोड़कर दक्षिण एशिया के सभी देशों सहित हिंद महासागर क्षेत्र के 19 देशों के साथ बैठक की। इससे साफ पता चलता है कि चीन हिंद महासागर में पकड़ मजबूत करने की फिराक में है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
आज भाजपा के 100 बड़े नेता और एक लाख कार्यकर्ता करेंगे प्रचार
एमसीडी चुनाव में प्रचार को धार देने के लिए भाजपा रविवार को 100 दिग्गज नेताओं और एक लाख कार्यकर्ताओं का उतारेगी। इसकी अगुवाई राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इस दौरान सभी बूथों पर घर-घर जनसंपर्क अभियान किया जाएगा। पार्टी ने करीब एक करोड़ मतदाताओं तक पहुंचने की रणनीति बनाई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज भारत हारा तो सीरीज गंवा देगा, न्यूजीलैंड से होगा दूसरा वनडे
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे रविवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 0-1 से पीछे है। टीम के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है। हैमिल्टन में भारतीय टीम सात वनडे मैच खेली है और उसे सिर्फ एक में जीत हासिल हुई है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
हिंद महासागर में पकड़ मजबूत करने की फिराक में चीन!
चीन ने इस हफ्ते की शुरुआत में भारत को छोड़कर दक्षिण एशिया के सभी देशों सहित हिंद महासागर क्षेत्र के 19 देशों के साथ बैठक की। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में भारत को आमंत्रित नहीं किया गया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
योगी के नमूना कहने पर केजरीवाल आगबबूला
गुजरात में पहले चरण का चुनाव एक दिसंबर को होना है। 89 विधानसभा सीटों पर वोट पड़ेंगे। इसके लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दौर चल रहा है। राजनेता एक दूसरे पर खूब टीका टिप्पणी कर रहे है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाम लिए बिना दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और उनको नमूना कह दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर...