हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। यहां जनता ने अपने वोटों के जरिए एक बार फिर से सरकार बदल दी। 68 सीटों वाले हिमाचल में 40 सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई है, जबकि 25 सीटों पर भाजपा की जीत हुई। तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव जीता। मतलब अब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। आइए जानते हैं हिमाचल प्रदेश के हॉट सीटों पर क्या हुआ? कितने दिग्गज चुनाव जीते और कितने हार गए?
सीट |
प्रत्याशी |
जीते/हारे |
सराज |
जयराम ठाकुर (भाजपा) |
जीते |
शिमला ग्रामीण |
विक्रमादित्य सिंह (कांग्रेस) |
जीते |
शिमला |
संजय सूद (भाजपा) |
हारे |
कसुम्पटी |
सुरेश भारद्वाज (भाजपा) |
हारे |
हरोली |
मुकेश अग्निहोत्री (कांग्रेस) |
जीते |
फतेहपुर |
राकेश पठानिया (भाजपा) |
हारे |
नादौन |
सुखविंदर सिंह सुक्खू (कांग्रेस) |
जीते |
मंडी |
अनिल शर्मा (भाजपा) |
जीते |
मनाली |
गोविंद ठाकुर (भाजपा) |
हारे |
डलहौजी |
आशा कुमारी (कांग्रेस) |
हारीं |
पोंटा साहिब |
सुखराम (भाजपा) |
जीते |
कसौली |
डॉ. राजीव सैजल (भाजपा) |
हारे |
लाहौल स्पीति |
रामलाल मरकांडा (भाजपा) |
हारे |
1. सराज: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत गए।
2. शिमला ग्रामीण: इस सीट से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह ने जीत दर्ज कर ली है। विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के बेटे हैं।
3. शिमला: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय सूद चुनाव हार गए हैं। संजय सूद चाय की दुकान चलाते हैं और पूरे हिमाचल प्रदेश में चायवाले के नाम से मशहूर हैं।
4. कसुम्पटी: भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता सुरेश भारद्वाज चुनाव हार गए हैं। सुरेश हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार में शहरी विकास और कानून मंत्री भी हैं।