{"_id":"600a59a0577ff031467336f8","slug":"policeman-looted-30-lakh-due-to-greed-after-notice-to-reach-gold-worth-80-lakhs-from-nepal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"\u0917\u094b\u0930\u0916\u092a\u0941\u0930 \u0932\u0942\u091f\u0915\u093e\u0902\u0921: \u0932\u093e\u0932\u091a \u092e\u0947\u0902 \u0906\u0915\u0930 \u092a\u0941\u0932\u093f\u0938\u0915\u0930\u094d\u092e\u093f\u092f\u094b\u0902 \u0928\u0947 \u0915\u0940 \u0925\u0940 30 \u0932\u093e\u0916 \u0915\u0940 \u0932\u0942\u091f, \u0928\u0939\u0940\u0902 \u092a\u0924\u093e \u0925\u093e \u0910\u0938\u0947 \u0939\u094b\u0917\u093e \u0916\u0941\u0932\u093e\u0938\u093e","category":{"title":"Crime","title_hn":"\u0915\u094d\u0930\u093e\u0907\u092e","slug":"crime"}}
गोरखपुर लूटकांड: लालच में आकर पुलिसकर्मियों ने की थी 30 लाख की लूट, नहीं पता था ऐसे होगा खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by:
vivek shukla Updated Fri, 22 Jan 2021 12:27 PM IST
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर लूटकांड में पकड़े गए बस्ती के तीनों पुलिसकर्मी वसूली के इरादे से गोरखपुर पहुंचे थे। उन्हें कुछ लोगों के नेपाल से सोना लेकर आने की सूचना मिली थी। ऐसे में वे बिना रवानगी दर्ज किए ही गोरखपुर जा पहुंचे और लूटकांड को अंजाम दे दिया। मुखबिर ने काफी दिनों से जाल बिछाए दारोगा धर्मेंद्र यादव को नेपाल से 80 लाख रुपये कीमत का सोना गोरखपुर पहुंचने की सूचना दी थी। इसके बाद वह पहले से तैयार दोनों खास सिपाहियों महेंद्र यादव और संतोष यादव के साथ बिना रवानगी दर्ज किए ही गोरखपुर जा पहुंचे। उनकी योजना सोना लाने वालों को पकड़ने और वसूली कर छोड़ देने की थी, लेकिन लालच आ जाने के कारण उन्होंने व्यापारियों से सोना छीन लिया और उनकी पिटाई कर उन्हें छोड़ दिया।