उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पूर्वाश्रम (संन्यास से पहले) जन्मदिन 5 जून को मनाया जाता है। आज मुख्यमंत्री योगी 51 साल के हो गए हैं। हालांकि सीएम योगी कभी इस जन्मदिन को मनाते नहीं हैं। आज हम आपको सीएम योगी के बचपन की खास 10 तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। इन्हें देखकर आपको यकीन नहीं होगा। बचपन में सीएम योगी अपने दोस्तों के साथ घूमना फिरना और मस्ती करना खूब पसंद करते थे। काले चश्मे में इनकी तस्वीर देखकर आप हैरान हो जाएंगे। इन तस्वीरों में सीएम योगी हीरो लग रहे हैं।