Shehnaaz Gill: 'पंजाब की कटरीना' से 'भारत की शहनाज' बनने का सफर शहनाज गिल के लिए आसान नहीं था। अपनी मेहनत के बल पर शहनाज गिल ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया, जिस वजह से आज वो किसी तरह की पहचान की मोहताज नहीं हैं। शहनाज ने अपने करियर की शुरुआत पंजाब में एक म्यूजिक एलबम से की थी। बिग बॉस 14 में आने के बाद उनकी जिदंगी ने ऐसी करवट बदली कि वो अब सीधा सलमान खान के साथ फिल्म कर रही हैं।
शहनाज जब बिग बॉस में आईं थीं तो उनके चुलबुले अंदाज को लोगों ने काफी पसंद किया था। बिग बॉस से निकलने के बाद शहनाज ने अपनी फिटनेस पर काम किया और खुद को खूबसूरत के साथ बोल्ड बना लिया। आज के समय में शहनाज गिल जो भी पहनती हैं, उसमें वो बेहद स्टाइलिश दिखती हैं। शहनाज के इंडियन से लेकर वेस्टर्न लुक लोगों को काफी पसंद आते हैं। आज शहनाज के जन्मदिन के दिन आइए आपको भी उनके कुछ बेस्ट लुक्स दिखाते हैं।