मलाइका अरोड़ा सुर्खियों में बने रहना जानती हैं। बोल्ड और ग्लैमरस कपड़ों में जब भी मलाइका कैमरे के सामने होती हैं। तो उनके फैंस और ट्रोलर्स नें जंग छिड़ जाती है। फैंस जहां इस उम्र में भी फिट फिगर और बोल्डनेस के दीवाने हैं तो वहीं ट्रोलर्स को तो बस मौके की तलाश रहती है। इन दिनों अपने आने वाले शो के साथ ही मलाइका नए गाने की वजह से भी सुर्खियों में है। दरअसल, मलाइका अरोड़ा आयुष्मान खुराना के साथ गाने में नजर आने वाली है। जिसमे उनका लुक्स हर बार की तरह ही बोल्ड दिख रहा है।
मलाइका के सेसी लुक की तस्वीरें सेलिब्रेटी स्टाइलिस्ट ने साझा की है। जिसमे वो हरे रंग के जालीदार गाउन को पहने रेडी हैं। वैसे तो मिस मलाइका का ये लुक उनके नए गाने का है। मलाइका ने ऑलिव ग्रीन कलर के गाउन को पहना है। जिसकी जालीदार फैब्रिक बिल्कुल पारदर्शी है। दिखने में बेहद बोल्ड इस गाउन में थाई हाई स्लिट भी बनी है। वहीं इस गाउन के साथ मलाइका ने मैचिंग के बॉडी सूट को कैरी किया है।
मलाइका अरोड़ा के इस जालीदार गाउन में गहरे गले की नेकलाइन भी मौजूद है। जो इसे गजब का बोल्ड लुक दे रही है। जिसे मलाइका ने गोल्डन स्ट्रैपी हील्स और खुले बालों के साथ हमेशा की तरह स्टाइल किया है।
मलाइका अरोड़ा का नया शो शुरू होने वाला है। जिसमे वो अपने बारे में बात करते दिखेंगी। बोल्ड लुक्स और ग्लैमरस कपड़ों के मामले में मलाइका अरोड़ा का फैशन सेंस लाजवाब है। मौका किसी इवेंट का हो या फिर पार्टी का, मलाइका लाइमलाइट चुरा ही लेती हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट जंपसूट में तैयार मलाइका काफी एलिगेंट लुक में नजर आ रही है। जिसे हर कोई पसंद कर रहा है।
मलाइका का बोल्ड लुक केवल यहीं तक नही है। इवेंट में पहुंची मलाइका ने लाल रंग का गाउन कैरी किया था। जिसकी बेहद रिस्की थाई हाई स्लिट इसे खास बना रही थी। फुल स्लीव और जूल नेकलाइन वाले गाउन में मलाइका स्टनिंग और हॉट दिख रही थी। जबकि इस गाउन की पफ डिजाइन स्लीव इसे क्लासी अंदाज देने के लिए काफी दिख रही थी।