Eye Makeup Tips: खूबसूरत दिखने के लिए ट्रेंडी कपड़ों के साथ ही ब्यूटी टिप्स और मेकअप पर भी ध्यान देना होता है। इसके लिए जरूरी है कि लोग अपनी त्वचा का ख्याल रखें। वहीं अगर किसी खास मौके के लिए तैयार हो रहे हैं, तो मौके के अनुरूप कपड़ों के चयन करें। अपने कपड़ों और जगह व समय के मुताबिक मेकअप अप्लाई करें। मेकअप में लड़कियों के पास कई विकल्प हैं। रात में किसी पार्टी के लिए तैयार हो रहे हैं तो अधिक मेकअप कर सकते हैं, दफ्तर या दिन में कहीं बाहर जा रहे हैं तो साधारण और हल्का मेकअप अप्लाई कर सकते हैं। सिर्फ लिपस्टिक और आई मेकअप के जरिए भी आप हर मौके पर आकर्षक दिख सकती हैं। आई मेकअप आपके पूरे लुक को प्रभावी बनाता है। इंडियन हो या वेस्टर्न किसी भी आउटफिट के साथ आप आई मेकअप अपना सकते हैं। इन दिनों कलरफुल आई लाइनर ट्रेंड में है। टीवी अभिनेत्री हिना खान और बाॅलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन के आई मेकअप से आप टिप्स ले सकते हैं। ये रहे कलरफुल आई लाइनर को उपयोग में लाने के तरीके।
इन दिनों आंखों को रंग बिरंगे आई मेकअप से अधिक आकर्षक बनाना का चलन है। आई लाइनर के साथ ही कलरफुल आई शैडो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। इस तस्वीर में देख सकते हैं कि हिना खान ने पर्पल रंग के आई लाइनर से आंखों को हाई लाइट किया है।
पार्टी सीजन के लिए हिना खान का इस तरह का आई मेकअप लुक को बहुत आकर्षक बना देगा। महफिल में लोगों की नजर आपसे हट नहीं पाएगी। इस तरह के आई मेकअप में हिना ने ब्लू ग्लिटर शैडो और लाइनर से आंखों को निभारा है।
आई मेकअप को लेकर कृति सेनन के पास रंगों का भंडार है। अगर आई मेकअप में कलरफुल आई लाइनर और शैडो को अलग तरीके से उपयोग में लाना चाहते हैं तो कृति के लुक से टिप्स ले सकते हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि कृति ने ब्लू और पिंक लाइनर और शैडो से आंखों को हाई लाइट किया है।
यहां कृति ने अपने आई मेकअप को दूसरे लेवल पर पहुंचा दिया है। कृति ने न्यूड मेकअप पर स्मोकी आई अपनाई है और कलरफुल काजल अप्लाई किया है। ग्लिटर ब्लू काजल ने उनकी आंखों बेहद आकर्षक बना दिया है।