क्रिकेटर के एल राहुल की गर्लफ्रेंड के नाम से मशहूर हो चुकी आथिया शेट्टी का नया फोटोशूट काफी एक्सपेंसिव है। सुनील शेट्टी की बेटी आथिया फिल्मों में अपना जादू ना दिखा पाई हों। लेकिन उनकी फैशन च्वॉइस जरूर फैंस को पसंद आती है। इंस्टाग्राम पर एक्टिव आथिया अक्सर ही अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती हैं। जिस पर उनके फैंस जमकर कमेंट करते हैं। वहीं उनकी ये तस्वीरें क्रिकेट के फैंस को भी काफी पसंद आती हैं।