लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन

Budget 2023: वित्त मंत्री ने पहनी है संबलपुरी सिल्क साड़ी, जानें इसकी खासियत

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 01 Feb 2023 12:45 PM IST
वित्त मंत्री ने पहनी है संबलपुरी सिल्क साड़ी
1 of 5
Budget 2023: आज मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश कर दिया है। जिस पर पूरे देश की नजर थी। पिछले कई सालों में बजट के दौरान वित्त मंत्री का पहनावा काफी चर्चा में रहा है। इस बार भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने के लिए लाल रंग की संबलपुरी सिल्क साड़ी पहन कर आईं। भारत देश में लाल रंग को ऊर्जा, साहस और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में उनका लाल रंग पहनना भारतीय नारी की शक्ति को दर्शाता है।

वित्त मंत्री ने आज जो संबलपुरी सिल्क साड़ी पहनी है, देश भर में उस कपड़े की अपनी अलग पहचान है। ओडिशा में सिल्क साड़ियों के बीच सबसे जटिल संबलपुरी सिल्क साड़ी मानी जाती है। इसे हाथ से बुना जाता है और इसकी बुनाई में काफी मेहनत भी लगती है। इसकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है। आइए आपको बताते हैं कि, संबलपुरी सिल्क साड़ी पर कैसे काम किया जाता है और इसकी खासियत क्या है। 
आत्मविश्वास से लबरेज नजर आईं वित्त मंत्री
2 of 5
विज्ञापन
आत्मविश्वास से लबरेज नजर आईं वित्त मंत्री

आज का बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लाल रंग की संबलपुरी सिल्क साड़ी को चुना है। जिसमें वो आत्मविश्वास से लबरेज नजर आ रही थीं। उनकी लाल रंग की संबलपुरी सिल्क साड़ी में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है। 
विज्ञापन
लखटकिया साड़ी भी है इसका नाम
3 of 5
लखटकिया साड़ी भी है इसका नाम
 
अगर आप भी साड़ी पहनने की शौकीन हैं तो इस तरह की साड़ी आपकी अलमारी में जरूर होनी चाहिए। इसे लखटकिया साड़ी भी कहते हैं। इसे धागे को रंगने के बाद बुना जाता है। इसके बाद इसे चमकदार बनाने के लिए भी काफी काम होता है। 
बुनने में लगते हैं कई महीने
4 of 5
विज्ञापन
बुनने में लगते हैं कई महीने

बता दें कि, इन साड़ियों को बुनने में कई महीने लगते हैं। इन साड़ियों में पक्षियों, रुद्राक्ष के मोतियों, जानवरों, और मंदिर के डिजाइन बनाए जाते हैं। महिलाएं किसी भी अवसर पर इसे पहन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रथम महिला प्रधानमंत्री को भी पसंद थीं संबलपुरी साड़ियां 
5 of 5
विज्ञापन

 प्रथम महिला प्रधानमंत्री को भी पसंद थीं संबलपुरी साड़ियां 

ऐसा कहा जाता है कि, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को भी संबलपुरी साड़ियां पहनना बहुत पसंद थीं। उसके बाद अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को इस तरह की साड़ियों में देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

;

Followed

;