Bhumi Pednekar : हिंदी फिल्मों में अपने साधारण लुक से दर्शकों के दिल पर राज करने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर असल जिंदगी में बेहद बोल्ड और स्टाइलिश हैं। उन्हें 'दम लगा के हईशा' फिल्म में एक भारी शरीर वाली लड़की के लुक में देखा गया तो वहीं फिल्म बाला में एक सांवली रंगत वाली लड़की के तौर पर उन्होंने हर आम साधारण परिवार की लड़कियों को प्रदर्शित किया। लेकिन फिल्म प्रमोशन, किसी पार्टी या इवेंट के मौके पर और सोशल मीडिया पर भूमि पेडनेकर अपने किरदार से अलग बहुत ही स्टाइलिश और बोल्ड हैं। ऐसा नहीं कि भूमि असल जिंदगी में वेस्टर्न कपड़ों में ही नजर आती हैं। वह अधिकतर भारतीय परिधान में अपनी तस्वीरें फैंस के लिए शेयर करती हैं। साड़ी या लहंगे पर उनकी तस्वीरों को फैंस काफी पसंद करते हैं। भारतीय पारंपरिक परिधान में माॅर्डन और स्टाइलिश कैसे दिखा जाए ये भूमि बखूबी जानती हैं। भूमि पेडनेकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साड़ी में बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उनकी दोस्त की शादी की हैं, जहां वह संज संवर कर पहुंची थीं। यहां देखिए दोस्त की शादी के लिए साड़ी पहनकर तैयार हुईं भूमि पेडनेकर की लेटेस्ट तस्वीरें।