लहराते, चमकते मुलायम बाल हर लड़की का ख्वाब होते हैं। कुछ लड़कियों को तो प्रकृति की तरफ से ऐसे ही बाल मिलते हैं लेकिन कुछ लड़कियों के बाल रूखे, बेजान और कर्ली किस्म के होते हैं। ऐसे में वो हमेशा परेशान रहती हैं कि अपने बालों को कैसे सुंदर बनाया जाए। क्योंकि हमेशा पार्लर जाकर बालों को स्ट्रेट करवाना संभव नहीं है। इसमें पैसे भी ज्यादा लगते हैं और केमिकल से बालों को नुकसान भी होता है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि कैसे घर बैठे आसानी से बालों को मजबूती के साथ स्ट्रेट किया जा सकता है।