चेहरे की त्वचा पर अक्सर सबसे ज्यादा प्रयोग कॉस्मेटिक्स के किये जाते हैं। धूल, धुएं और प्रदूषण की मार भी चेहरे की त्वचा ही सबसे ज्यादा सहती है। कॉस्मेटिक चेहरे को नया अंदाज देते हैं और इसे अधिक सुंदर बनाते हैं। लेकिन अगर कॉस्मेटिक्स को लगाने के बाद ठीक से रिमूव न किया जाए तो हो सकती है मुश्किल। जैसे मेकअप लगाना एक प्रोसेस है, वैसे ही मेकअप को सही समय पर रिमूव करने का भी एक प्रॉपर प्रोसेस है। खासकर रात को सोने से पहले मेकअप रिमूव करना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा न हो तो स्किन डैमेज हो सकती है। इसलिए अपनाइए कुछ सिंपल उपाय और बनाये रखिए अपनी त्वचा को हैप्पी।
रात की अच्छी नींद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होती है। साथ ही इस समय शरीर अपनी मरम्मत भी कर रहा होता है। त्वचा भी नींद के दौरान मरम्मत की स्टेज में होती है। अगर इस समय त्वचा पर मेकअप की परतें हों तो वह सुधार कार्य में बाधा डाल देतीं हैं। इसका नतीजा त्वचा पर उभरे मुहांसों, झुर्रियों, दाग-धब्बों के रूप में सामने आता है। इसलिए मेकअप को रिमूव करना जरूरी होता है।