टीवी अभिनेता शाहिर शेख ने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका कपूर के साथ शादी कर ली है। कोरोना काल को देखते हुए दोनों ने मुंबई में कोर्ट मैरिज की। जानकारी के मुताबिक, जून 2021 वे पारंपरिक तरीके से शादी करेंगे। कोर्ट मैरिज के बाद शाहिर और रुचिका जम्मू रवाना हो गए हैं। शाहिर जम्मू के ही रहने वाले हैं।