एसएस राजामौली की कुछ महीनों पहले आई फिल्म 'आरआरआर' की सफलता बढ़ती ही जा रही हैं। अब फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में 'आरआरआर' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता है। राजामौली की जीत ने कई लोगों को चौंका दिया, क्योंकि उनके प्रतिद्वंद्वियों में स्टीवन स्पीलबर्ग, डैरेन एरोनोफ्सकी और सारा पोली भी शामिल थे।
फिल्म की कमाई
'आरआरआर' ने अपने प्रदर्शन के दौरान वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। यह फिल्म हाल ही में चीनी थिएटर में दिखाई गई और दर्शकों द्वारा इसे खूब पसंद किया गया। 'आरआरआर' को कई बड़े निर्देशकों और फिल्म तकनीशियनों ने समर्थन दिया था। फिल्म को विश्वभर में प्रशंसा मिली है। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर 'आरआरआर' ने साल की दूसरी सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवार्ड भी जीता है।
यह भी पढ़ें: An Action Hero Twitter Review: 'क्या शानदार फिल्म है...', जानिए दर्शकों को कैसी लगी आयुष्मान की एन एक्शन हीरो