विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। उन्होंने बॉलीवुड में तमाम फिल्मों में काम किया है, जिसके दम पर इंडस्ट्री में उन्होंने पहचान हासिल की है। हालांकि इसके बाद भी एक्टर की एक इच्छा है, जो वह पूरी करना चाहते हैं। दरअसल, एक्टर मराठी फिल्मों में काम करना चाहते हैं। उन्होंने बीते दिनों तिचा बाप त्याग बाप में एक स्पेशल अपियरेंस एक्ट किया था।
मराठी फिल्म को लेकर रितेश से कई बार हो चुकी है बात
हाल ही में एक्टर विवेक ओबेरॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि उनके दोस्त रितेश देशमुख और वह कभी कभी चर्चा करते रहते हैं। विवेक ने बताया कि रितेश उन्हें एक दिन बुलाते हैं और कहते हैं कि चलो एक मराठी फिल्म करते हैं और मैं हमेशा जवाब देता हूं कि चलो भाऊ, चलो करते हैं। हालांकि अब तक यह चीजें नहीं हो पाई हैं।
रितेश के साथ फिर से जुड़ना होगा दिलचस्प
विवेक ने आगे कहा कि एक मराठी फिल्म के लिए अपने दोस्त और मस्ती फिल्म में सह कलाकार रहे रितेश देशमुख के साथ जुड़ना काफी दिलचस्प होगा। उनके मुताबिक उन्हें किसी भी भाषा में काम करने में कोई भी परेशानी नहीं है। एक्टर का मानना है कि क्षेत्रीय सिनेमा अब क्षेत्रीय नहीं रहा है। उन्होंने कहा यह सिर्फ अच्छी और बुरी फिल्में हैं। आप एक अच्छी फिल्म बनाते हैं और यह दुनिया भर में देखी जाती हैं।
इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आएंगे विवेक
आपको बता दें कि एक्टर जल्द ही रोहित शेट्टी के फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी दिखाई देंगे। फिल्म में सिद्धार्थ मुख्य किरदार में नजर आएंगे।
IPL 2023 में अब तक ये सितारे आ चुके हैं नजर