बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली सबसे क्यूट कपल कहे जाते हैं। अक्सर वह कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं। दोनों ही एक दूसरे पर बेहद प्यार लुटाते हुए देखे जाते हैं। फैंस उनकी प्रेम कहानी से अच्छी तरह वाकिफ हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी पहली मुलाकात पर क्या हुआ था। दरअसल, अब विराट ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के साथ बातचीत में अपनी प्रेम कहानी साझा की। उन्होंने अनुष्का के साथ अपनी पहली मुलाकात और समय बीतने के साथ वह कैसे दोस्त बन गए, इस बारे में बताया।
पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए विराट कोहली ने बताया कि जब उन्हें साल 2013 में जिंबाब्वे दौरे के लिए कप्तान चुना गया था, तभी उनके मैनेजर उनके पास आए और उन्हें बताया कि वह अनुष्का के साथ शूटिंग करने जा रहे हैं, जिस समय विराट ने यह बात सुनी, उसी समय वह बहुत घबरा गए थे। अनुष्का उस समय पहले से ही एक प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं और विराट को यह पता नहीं था कि उनसे कैसे संपर्क किया जाए।
Sara Ali Khan: 'लव आज कल' फ्लॉप होने के बाद डर गई थीं सारा, इस फिल्म से भी होना चाहती थीं दूर
विराट ने बताया कि जब वह अनुष्का से पहली बार मिले तो घबराहट में उन्होंने उनके साथ अजीब मजाक किया। उन्होंने अनुष्का की हाई हील्स को लेकर सवाल पूछा, जिस पर अभिनेत्री ने कुछ जवाब नहीं दिया और कहा 'एक्सक्यूज मी'? अभिनेत्री के इस रिएक्शन के बाद तो विराट और भी घबरा गए। हालांकि, कुछ समय साथ बिताने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि अनुष्का सामान्य व्यक्तित्व वाली इंसान हैं। जब उनकी बात हुई तो उन्हें पता चला कि दोनों का बैकग्राउंड एक जैसा ही है। फिर, वहां से वह दोस्त बने और धीरे-धीरे एक दूसरे को डेट करने लगे। हालांकि, यह तुरंत नहीं हुआ। इन सब बातों में समय लगा था।
Mrs Chatterjee Vs Norway: रानी मुखर्जी की फिल्म ने निकाला 'पठान' का दम, तोड़ दिया SRK का यह बड़ा रिकॉर्ड
वहीं बात करें अनुष्का शर्मा के फिल्मी करियर के बारे में तो जल्द ही वह फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में नजर आएंगी। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित है। अनुष्का फिल्म में झूलन का किरदार निभाती नजर आएंगी। अभिनेत्री को आखिरी बार तृप्ति डिमरी और बाबिल खान अभिनीत 'कला' के एक गाने में विशेष भूमिका निभाते हुए देखा गया था। इससे पहले वह शाहरुख खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं।