सुबह की शुरुआत अगर गरमा-गरम अदरक वाली चाय के साथ हो जाए तो दिन बन जाता है। हमारे देश में चाय के दीवानों की कमी नहीं है। लोग चाय के इस कदर शौकिन होते हैं कि बस चाय पीने का बहाना ढूंढते हैं। एक कप प्याली चाय के साथ लोग घंटो गपशप करने में जुट जाते हैं।आम हो या खास चाय का दीवान हर कोई है। फिल्म इंडस्ट्री के फिटनेस फ्रीक सितारों की भी चाय की लत है। जी हां, आपके फेवरेट सितारे भी चाय का शौक रखते हैं। कुछ तो इनमें ऐसे हैं, जो चाय का नाम आते ही खुद को रोक नहीं पाते हैं। आइए जाते हैं ऐसे बॉलीवुड स्टार्स के बारे में-
कार्तिक आर्यन
चाय लवर की लिस्ट में सबसे पहला नाम शामिल है सुपरस्टार कार्तिक आर्यन कई बार चाय के लिए अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर भी चाय की कप हाथों में लेकर फोटो शेयर कर चाय के लिए दीवानगी दिखाई थी। कार्तिक ने साल 2011 में आई फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद अभिनेता कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
तारा सुतारिया
इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी चाय का शौक रखती हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह चाय की चुस्की लेती नजर आ रही थीं। उनकी यह तस्वीर लोगों को काफी पसंद आई थी। तारा ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में दमदार एक्टिंग की है।
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की हसीना दीपिका पादुकोण भी चाय की दीवानी हैं। एक्ट्रेस अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं, जिसके चलते वह दूध वाली चाय के बजाय ग्रीन टी पीना ज्यादा पसंद करती हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से अभिनेत्री लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं।
कटरीना कैफ
बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्री कटरीना कैफ भी चाय लवर है। एक्ट्रेस चाय को देखकर खुद को कंट्रोल नहीं कर पाती हैं। कटरीना अपने हेल्थ का काफी ध्यान रखती हैं, जिसकी वजह से वह दूध वाली चाय की जगह लेमन टी पीना ज्यादा पसंद करती हैं।