भारतीय संस्कृति में शादी सात जन्मों का बंधन माना जाता है, लेकिन अगर कोई एक ही जन्म में कई शादी करने का इरादा रखे तो? इसको आप क्या कहेंगे? यह बात सुनने में फिल्मी लगती है और फिल्मी दुनिया में अक्सर ऐसा होता है। कई अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने एक से ज्यादा शादी की हैं। कई बार यह गिनती तीन या तीन से भी ज्यादा पहुंच जाती है। सुनने में भले ही यह फिल्मी लगे, लेकिन यह हकीकत है। चलिए आज हम आपको ऐसी ही अभिनेत्रियों से मिलवाते हैं जिन्होंने कई बार अपने हाथ पीले किए हैं...