विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। मील के कई पत्थर पार करने के बाद अब फिल्म ने अपने नाम एक और रिकॉर्ड कर लिया है। रिलीज के 21 दिन के बाद विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने 'बच्चन पांडे' और 'आरआरआर' जैसी बिग बजट फिल्मों के सामने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बरकरार रखी है। 'द कश्मीर फाइल्स' ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये कमाने का आंकड़ा पार कर लिया है। 11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म 1990 के दौरान कश्मीर में कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार पर आधारित है। इसमें अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
'द कश्मीर फाइल्स' ने वर्ल्ड वाइड किया इतना कलेक्शन
'द कश्मीर फाइल्स' को यूएई में सेंसर बोर्ड ने पास कर दिया है। यहां इस फिल्म को बिना किसी कट लगाए दिखाया जाएगा। यह फिल्म जल्द ही सिंगापुर में भी रिलीज होगी। इस बीच फिल्म ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, भारत में, 'द कश्मीर फाइल्स' अब तक की सबसे बड़े ग्रॉसर में से एक के रूप में उभरकर आ रही है। फिल्म ने 21 दिन में 237.22 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
21वें दिन हुई इतनी कमाई
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने 21वें दिन तकरीबन दो करोड़ रुपये की कमाई की। बता दें कि यह 'द कश्मीर फाइल्स' की अब तक की सबसे कम कमाई है। वहीं, अगर हम सिनेमाघरों में 'द कश्मीर फाइल्स' के शो की बात करें तो गुरुवार यानी 31 मार्च को 'द कश्मीर फाइल्स' के शो की केवल 13.66 फीसदी सीटें ही बुक हुईं।
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दिनवार कलेक्शन
दिन |
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत) |
दिन 1 |
₹ 3.55 करोड़ |
दिन 2 |
₹ 8.5 करोड़ |
दिन 3 |
₹ 15.1 करोड़ |
दिन 4 |
₹ 15.05 करोड़ |
दिन 5 |
₹ 18 करोड़ |
दिन 6 |
₹ 19.05 करोड़ |
दिन 7 |
₹ 18.05 करोड़ |
पहला हफ्ता |
₹ 97.3 करोड़ |
दिन 8 |
₹ 19.15 करोड़ |
दिन 9 |
₹ 24.8 करोड़ |
दिन 10 |
₹ 26.2 करोड़ |
दिन 11 |
₹ 12.4 करोड़ |
दिन 12 |
₹ 10.25 करोड़ |
दिन 13 |
₹ 8.00 करोड़ |
दिन 14 |
₹ 7.50 करोड़ |
दूसरा हफ्ता |
₹ 108.97 करोड़ रुपये |
दिन 15 |
₹ 4.5 करोड़ रुपये |
दिन 16 |
₹ 7..6 करोड़ रुपये |
दिन 17 |
₹ 8.75 करोड़ रुपये |
दिन 18 |
₹ 3.1 करोड़ रुपये |
दिन 19 |
₹ 2.68 करोड़ रुपये |
दिन 20 |
₹ 2.25 करोड़ रुपये |
दिन 21 |
₹ 2.00 करोड़ रुपये |
कुल |
₹ 237.22 करोड़ रुपये |