तैमूर इन दिनों सैफीना के साथ लंदन में छुट्टियां बिता रहे है। इस खास वकेशन की कई सारी तस्वीरें सामने आई है जिसमें तैमूर गन चलाते हुए दिखाई दिए। वहीं अब तैमूर की प्ले स्कूल की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह अपनी क्लासमेट को देखकर इतना नाराज हो जाते हैं कि चिल्लाने लगते है।
कुछ दिन पहले इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के छोटे नवाब ने तैमूर को 'गुंडा' कहा था। उस वक्त हर कोई इसी सोच में डूबा था कि आखिर सैफ तैमूर को गुंडा क्यों कह रहे हैं। हाल ही में प्ले स्कूल की वायरल तस्वीर ने सैफ की बात को सही साबित कर दिया है। इस फोटो में तैमूर को प्ले स्कूल की टीचर पकड़ी हुई हैं।
अब आप सोचेंगे कि आखिर ऐसा क्यों? जरा आप इस वायरल तस्वीर को ध्यान से देखिए आपको इसका जवाब खुद ही मिल जाएगा। इस वायरल फोटो में तैमूर अपनी क्लासमेट को आता देख नाराज हो रहे है। जिस वजह से तैमूर को टीचर पकड़ी हुई है ताकि शैतानी में वह क्लासमेट को चोट न पहुंचा दें।
4 of 5
saif ali khan with taimur
जैसे जैसे तैमूर बड़े होते जा रहे हैं उनकी शैतानियां भी बढ़ती जा रही हैं जिस वजह से प्ले स्कूल में भी तैमूर का खास ख्याल रखा जाता है। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सैफ अली खान ने कहा था - 'तैमूर और इनाया एक साथ खूब मस्ती करते हैं। इनाया तैमूर से अभी बहुत छोटी है और ज्यादा कोमल भी। हालांकि कोई न कोई इन दोनों के साथ रहता है इसलिए ज्यादा चिंता नहीं होती।'
इसके साथ ही सैफ ने कहा कि तैमूर गुंडा है, उम्मीद करता हूं कि वह अपनी छोटी बहन के बाल न खींचे। फिलहाल तैमूर लंदन में है और खूब एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में तैमूर का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें तैमूर बबल गन से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें उनकी दोस्त कायनात भी नजर आ रही हैं।