सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन के बाद उनके लाखों - करोड़ों चाहने वालों को सदमा लगा। वहीं बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ गई और करण जौहर समेत कई अन्य सितारों को ट्रोल किया जाने लगा। खुद को लगातार निशाना बनाए जाने के बाद करण जौहर ने सोशल मीडिया को अलविदा कह दिया था। अब दो महीने बाद उन्होंने पहली बार पोस्ट किया है।