सलमान खान (Salman Khan) को सिनेमाजगत में उनकी दरियादिली के लिए जाना जाता है। चाहे बॉलीवुड का का कोई सुपरस्टार हो या फिर सिक्योरिटी गार्ड हर एक के साथ वह अपने रिश्ते बखूबी निभाते हैं। इसी वजह से उन्हें 'भाईजान' भी कहा जाता है। सलमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके बावजूद वह अपने मेकअप आर्टिस्ट राजू के बेटे की शादी में पहुंचे। सलमान के अचानक पहुंचने ही फंक्शन में मौजूद सभी लोग चौंक गए। इस खास मौके पर सलमान ने दूल्हा दुल्हन के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। तस्वीरों में सलमान खुश नजर आए। यह शादी समारोह मुंबई में ही था।