बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की हाल ही में रिलीज फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया है। रणबीर पहली बार एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन लव रंजन के किया है। रणबीर बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री में सांवरिया मूवी से कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस सोनम कपूर नजर आईं थी। साथ ही एक्टर ने अभी तक के फिल्मी करियर में बेहतरीन और हिट मूवी दी हैं। हालांकि एक्टर हॉलीवुड में काम करने से काफी ज्यादा डरते हैं।
हॉलीवुड में काम करने से डरते हैं रणबीर
दरअसल, हाल ही में एक्टर ने खुलासा किया है कि वह हॉलीवुड फिल्मों में काम करने से काफी ज्यादा डरते हैं। उन्हें हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम करने का ऑफर मिला था, उसके बाद भी उन्होंने अपने डर के चलते इस ऑफर को ठुकरा दिया था। एक्टर को फिल्म स्टार वॉर्स का ऑफर आया था,लेकिन उन्होंने इसको करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि वह फिल्म के इतिहास के बारे में कुछ भी नहीं जानते थे।
ऑडिशन परफॉर्मेंस से डरते हैं रणबीर
एक्टर ने इस इनकार के पीछे का कारण बताया है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वह ऑडिशन देने से काफी डरते हैं। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड में अपनी ऑडिशन परफॉर्मेंस से डर लगता है, जिसके कारण उन्होंने स्टार वार्स का ऑफर ठुकरा दिया था।
पर्पल ड्रेस में दिलकश अदाएं बिखेरती नजर आईं अनुष्का