कपूर खानदान के चिराग और बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को कोरोना हो गया है। रणबीर कपूर की मां नीतू सिंह ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नीतू सिंह ने रणबीर कपूर की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'आप सभी की चिंताओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। रणबीर का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव निकला है। वे इसकी दवाइयां ले रहे हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।'