हर हफ्ते कई फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रिलीज होती हैं। अगर आप इस वीकएंड को और भी मनोरंजक बनाने की सोच रहे हैं, तो हमने आपके लिए लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट की मदद से आप वीकएंड पर अपनी वॉच लिस्ट में कई नए शोज और फिल्में शामिल कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस शुक्रवार कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं, जिनका आप सिनेमाघरों या फिर घर बैठे ओटीटी पर ही लुत्फ उठा सकते हैं।
फिल्म का नाम- रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट
आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रॉकेट्री की कहानी इसरो के वैज्ञानिक नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में आर माधवन ने अभिनय के साथ इसका निर्देशन की कमान भी संभाली है। वहीं, फिल्म में शाहरुख खान और साउथ के अभिनेता सूर्या भी कैमियो करते नजर आएंगे।
फिल्म का नाम- राष्ट्र कवच ओम
कपिल शर्मा के निर्देशन में बनी 'राष्ट्र कवच ओम' एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। फिल्म एक पैरा कमांडो की कहानी है, जो अपने अतीत के सवालों के जवाब ढूंढ रहा है। इसमें आदित्य रॉय कपूर और संजना सांघी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर का जबरदस्त एक्शन अवतार भी देखने को मिल रहा है।
फिल्म का नाम- डी ब्लॉक
विजय कुमार राजेंद्रन द्वारा निर्देशित यह एक तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में अवंतिका मिश्रा, अरुलनिथी, ईरुमा सानी और कारु पलानीअप्पन ने अहम किरदार निभाया है। वहीं, फिल्म की कहानी एक कॉलेज में हुई सत्य घटना पर आधारित है।
फिल्म का नाम- थिरुचित्राम्बलम
यह एक तमिल फिल्म है, जिसमें धनुष मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। मिथुन जवाहर के निर्देशन में बनी यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें प्रकाश राज, राशी खन्ना, नित्या मेनन, प्रिया भवानी शंकर और भारती राजा नजर आएंगे।