बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस समय विदेश में भी अपनी देसी अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी खासी पैठ बना ली है। प्रियंका ने हमेशा अपने देश और परिवार का नाम ऊंचा ही किया है। इसके लिए उन्हें सम्मान भी प्राप्त हुए। लेकिन सभी सम्मान में से सबसे महत्वपूर्ण और यादगार सम्मान उनके लिए रहा पद्मश्री पुरस्कार। जिसकी कुछ यादें हाल ही में उन्होंने साझा की हैं।