बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस हर दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। यह दोनों अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो और तस्वीरें भी साझा करते रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह बॉलीवुड फिल्म के गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं।