प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री के अलावा यूनीसेफ की गुडविल एंबेसडर भी हैं। इसी वजह से प्रियंका हाल ही में लॉस एंजेलिस में एक इवेंट में पहुंची थीं। इस इवेंट के दौरान प्रियंका चोपड़ा पर पाकिस्तानी महिला ने निशाना साधने की कोशिश की। प्रियंका ने बड़ी ही सादगी से पाकिस्तानी महिला के सवालों का जवाब दिया। इस बीच एक पाकिस्तानी अभिनेत्री ने खुला खत लिखा और प्रियंका चोपड़ा को पद से हटाने की मांग करने लगीं। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट वायरल हुआ जिसके बाद यूजर्स पाकिस्तानी अभिनेत्री को ट्रोल कर रहे हैं।