पाकिस्तान ने हमेशा ही नापाक हरकतें करके भारत के साथ अपने संबंध सुधरने नहीं दिए। पड़ोसी मुल्क होने के बावजूद पाकिस्तान भारत में आतंकवाद फैलाने की साजिश रचता रहा है। जिसका भारत ने हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसके अलावा और भी कई मुद्दों पर पाकिस्तान भारत के साथ जालसाजी करता आया है। पाकिस्तान ने कुछ भारतीय चीजों तक पर भी अपने देश में प्रतिबंध लगाया हुआ है। उनमें से एक भारतीय फिल्में भी हैं। बॉलीवुड फिल्मों को पसंद करने वाले पाकिस्तान में लाखों दर्शक हैं, लेकिन पाकिस्तान सरकार भारत की कई फिल्मों को अपने यहां रिलीज तक होने नहीं देती है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन्हीं फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको पाकिस्तान ने अपने यहां बैन कर दिया था।