80 के दशक में 'राम तेरी गंगा मैली' से लाइमलाइट में आने वाली मंदाकिनी (Mandakini) अब गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। मंदाकिनी ने उस वक्त फिल्मों में बोल्ड सीन दिए जब हीरोइने ऐसी करने से हिचकती थीं। ऐसे में मंदाकिनी का झरने के नीचे दिया गया सीन बॉलीवुड के सबसे चर्चित बोल्ड सीन की लिस्ट में शुमार है। इस फिल्म को राज कपूर ने डायरेक्ट किया था। राज कपूर ने बॉलीवुड को न सिर्फ एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में दी बल्कि एक्ट्रेस को बोल्ड अवतार में पहली बार पर्दे पर उतारने वाले वही थे। मंदाकिनी का 30 जुलाई को जन्मदिन हैं। जानिए 5 एक्ट्रेस के नाम जिन्होंने राज कपूर की फिल्मों में बोल्ड सीन दिए।
मंदाकिनी- 'राम तेरी गंगा मैली'
'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म से बतौर लीड एक्ट्रेस मंदाकिनी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में मंदाकिनी ने जबरदस्त बोल्ड सीन दिए थे खासतौर पर झरने के नीचे वाला सीन। इस सीन में मंदाकिनी केवल सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें उन्हें झरने के नीचे खड़े होना था। इस सीन को राज कपूर ने सेंसर बोर्ड में कैसे पास कराया इसके बारे में लोगों को आज भी जानकारी नहीं है। इस सीन के लिए मंदाकिनी को आज भी याद किया जाता है।
जीनत अमान-'सत्यम शिवम् सुदंरम'
साल 1978 में आई राज कपूर की फिल्म 'सत्यम शिवम् सुदंरम' भी काफी बोल्ड थी। इस फिल्म में जीनत अमान ने शुरुआत से आखिर तक बोल्ड कपड़े पहने थे और बोल्ड सीन भी दिए थे। खास तौर पर जीनत अमान का शशि कपूर के साथ फिल्माया गया टाइटल ट्रैक काफी सुर्खियों में रहा। इस फिल्म के टाइटल ट्रैक में जीनत और शशि कपूर ने काफी इंटीमेट सीन दिए थे।
सिमी गरेवाल-'मेरा नाम जोकर'
राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में ऋषि कपूर ने राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक सीन था जिसमें टीचर कपड़े बदल रही होती है और ऋषि कपूर उसे चुपके से देख रहे होते हैं। इस टीचर का किरदार सिमी गरेवाल ने निभाया था।
वैजयंती माला-'संगम'
राज कपूर की फिल्म 'संगम' में वैजयंती माला पहली बार बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं। वैजयंती माला ने पहली बार इस फिल्म में बिकनी पहनी थी। पानी के अंदर का यह सीन काफी फेमस हुआ था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था।