बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री, मॉडल और डांसर मलाइका अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के चर्चे इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में आम हैं। हालांकि अब तक अर्जुन और मलाइका में से किसी ने भी इस बारे में कुछ नहीं कहा था। लेकिन अब लगता है कि मलाइका ने अपना इजहार-ए-इश्क अर्जुन के लिए कर दिया है।