उत्तर प्रदेश की गरमा गरम राजनीति के असली दांवपेंच शुक्रवार यानी 29 जनवरी को सिनेमाघरों में देखने को मिलेंगे। इस दिन समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की बायोपिक सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बीते शुक्रवार को अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की फिल्म 'मैडम चीफ मिनिस्टर' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जो कथित तौर पर उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जीवन से प्रेरित है।