बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिस बारे में वह अक्सर अपने फैंस को सोशल मीडिया पर जानकारी देते रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने खुद से जुड़ी जानकारी फैंस के साथ साझा की। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर साझा करते हुए फैंस को अपनी फिल्म की शूटिंग और दिनचर्या के बारे में जानकारी दी है।
इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस चिंतित हो गए हैं। वहीं, कई फैंस कार्तिक की तस्वीर पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि यह भावनात्मक सीन की शूटिंग होगी। अब वह फिल्म का इंतजार नहीं कर सकते। इस इमोशनल सीन को देखने के लिए वह थिएटर में अपने साथ टिश्यू पेपर लेकर जाएंगे। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'आपको इस तरह दुखी नहीं देख सकते।' एक ने लिखा, 'आप भावनात्मक दृश्यों में इतने अच्छे लग रहे हैं कि हम आपको देखकर भावुक हो जाएंगे।'
Sunny Deol: डिंपल को दीवानगी की हद तक चाहने लगे थे सनी देओल? इस वजह से मुकाम तक नहीं पहुंचा रिश्ता