बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' यानी प्रियंका चोपड़ा इन दोनों मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपने हालिया बयान को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस बीच प्रियंका रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका ग्लोबल एपिक स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' के एशिया पैसिफिक प्रेस कांफ्रेंस के लिए भारत लौटी हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कहा था कि उन्हें इंडस्ट्री काफी परेशान किया गया है। उन्होंने बताया था कि उस वक्त कोई भी निर्माता निर्देशक उन्हें काम नहीं देना चाहते थे। इस बयान के बाद हड़कंप मच गया था और कंगना रणौत ने इस बात का समर्थन करते हुए करण जौहर पर निशाना साधा था, लेकिन आज एक इवेंट में प्रियंका और करण को बातचीत करते देखा गया, जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है।
दरअसल, प्रियंका के बयान पर बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रणौत ने उनका सपोर्ट करते हुए फिल्म निर्माता करण जौहर पर निशाना साधा था। दोनों के बीच लंबे समय से कोल्ड वॉर चल रहा है, लेकिन हाल ही में जो तस्वीरें सामने आई हैं वह कुछ और ही कहानी बंया कर रही हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लगता है कि क्या कंगना का यह वार इस बार उल्टा पड़ गया है।
एक इवेंट के दौरान ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा और फिल्म मेकर करण जौहर आपस में गले मिलते नजर आए हैं। इतना ही नहीं दोनों के बीच लंबी बातचीत भी हुई है। प्रियंका और करण को साथ देखकर ऐसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि दोनों के बीच कोई अनबन है। पार्टी में दोनों एक-दूसरे से मुस्कुराकर मिलते दिखाई दी इस बीच प्रियंका के पति निक जोनस भी उनके साथ मौजूद रहे।
वीडियो सामने आने के बाद अब कंगना पर काफी सारे सवाल उठ रहे हैं कि क्या कंगना प्रियंका के इस बयान के जरिए करण पर अपना निशाना साध रही थी। क्योकि दोनों के बीच में तो फिलहाल सब ठीक नजर आ रहा है। तो फिर कंगना ने करण का नाम इस मामले से क्यूं और किस वजह से जोड़ा है।
करण जौहर के वर्क फ्रंट की बात करे तो उनकी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जूलाई को सिनेमाघरो में रिलीज होनो वाली है। इस फिल्म में एक बार फिर एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अभिनेता रणवीर सिंह साथ नजर आने वाले हैं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड सीरिज 'सिटाडेल' के प्रमोशन में बिजी हैं।
यह भी पढ़ें- Rani Mukerji: बेटी के जन्म को याद कर छलका रानी मुखर्जी का दर्द, बोलीं- सात दिन एनआईसीयू में रही थी आदिरा