बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने हाल ही में अपने बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड गौतम किचलू संग शादी रचाई है। जब से काजल ससुराल पहुंची हैं, हर दिन उनकी नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। अभिनेत्री भले ही अब अपने ससुराल में शिफ्ट हो गई हों लेकिन मायके में आज भी उनकी हजारों यादें हैं। आज हम आपको काजल अग्रवाल के घर के INSIDE तस्वीरें दिखाते हैं।
काजल अग्रवाल का ये घर मुंबई में स्थित है। इसी घर में उनका जन्म हुआ। यहां काजल से पहली बार चलना सीखा और इसी घर में रहकर उन्होंने अपने पढ़ाई पूरी की। यहीं से काजल ने अपने करियर की शुरुआत की और एक सफल अभिनेत्री के तौर पर खुद को स्थापित किया।
काजल अग्रवाल का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ। अभिनेत्री के पिता सुमन अग्रवाल एक बिजनेसमैन और मां का भी अपना व्यापार है। उनकी एक और बहन भी हैं। काजल ने अपने घर को बहुत खूबसूरत ढंग से सजाया हुआ है। यह उनके लिविंग रूम की तस्वीर है।
काजल अग्रवाल को सादगी से रहना पसंद है। उनके घर का रंग देखकर आपको अंदाजा लग ही गया होगा। घर में उन्होंने ज्यादा सजाने की चीजें नहीं रखी हैं। अपने कमरे में उन्होंने खूब सारी किताबें रखी हुई हैं। खाली वक्त में वह इन्हें पढ़ना पसंद करती हैं।
काजल के फ्लैट में आपको बैठने के लिए कई सोफे और कुर्सियां मिल जाएंगी। उन्हें इस तरह का इंटीरियर काफी पसंद हैं। काजल को पर्यावरण से काफी लगाव है। आपको उनके घर में कई पौधे भी मिल जाएंगे। मुंबई के शोर के बीच काजल का ये घर बहुत शांत लगता है। यह उनके बेडरूम की तस्वीर है।