अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की। इसमें अभिनेत्री अस्पताल के बिस्तर पर लेटी नजर आईं और उनके हाथ की नसों में IV फ्लूइड इंजेक्ट था। पोस्ट में उन्होंने बताया कि IV फ्लूइड के तीन बैग लेने थे, जो खास तरीके से तैयार किए गए फ्लूइड हैं। इसे नसों में इंजेक्ट किया जाता है।
दरअसल, अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज हाल ही में बीमार हुई थीं और उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को बिस्तर पर लेटे-लेटे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि एक दिन से क्या फर्क पड़ता है। उसके बाद कहा कि कुछ प्यारे डॉक्टर और IV फ्लूइड के तीन बैग।
साल 2017 में अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने बताया था कि वह आत्महत्या करने की कगार पर थीं, क्योंकि वह बॉडी डिस्मॉर्फिक डिसऑर्डर से पीड़ित थीं। उन्होंने उस दौरान बताया था कि खामियां हमारे जीवन का हिस्सा हैं और किसी को भी खुद को प्यार करना आना चाहिए। आप इंसान हैं और आपको इम्पर्फेक्ट होने की मंजूरी है। आपकी खामियों में बहुत सुंदरता है। इलियाना ने बताया कि बॉडी डिस्मॉर्फिया के साथ यही समस्या है कि आप चाहें किसी भी साइज के हो, आप किसी भी स्थान पर हों। आप खुद में हमेशा कमियां ही पाएंगे। बता दें कि अभिनेत्री काफी वक्त से बॉलीवुड से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'बादशाहो' में देखा गया था।
यह भी पढ़ें-
Operation AMG: अब पर्दे पर दिखेगी यूक्रेन में फंसे भारतीयों की कहानी, 'ऑपरेशन एएमजी' की रिलीज डेट का हुआ एलान