अभिनेता ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान अलग अलग रहते हैं लेकिन दोनों के रिश्ते अभी भी काफी अच्छे हैं। सुजैन अक्सर ऋतिक के घर आती रहती हैं। यही नहीं लॉकडाउन के शुरुआती चरण में वो लंबे समय तक ऋतिक के साथ ही थीं। मुंबई के जुहू में सुजैन का खुद का आलीशान घर है। एक मैगजीन के लिए उन्होंने अपने घर का एक एक कोना दिखाया। सुजैन पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने अपने घर का डिजाइन भी खुद ही किया है। आगे देखिए उनके घर के अंदर की तस्वीरें।