ग्लोबल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा के करियर के सितारे इन दिनों बुलंदियों के शिखर पर हैं। 28 अप्रैल से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही प्रियंका की हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल' इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है। वहीं, अब रिपोर्ट आ रही है कि एक्ट्रेस 'दिल्ली क्राइम' के निर्माता रिची मेहता के साथ अगली सीरीज करने जा रही हैं। यह एक पीरियड ड्रामा सीरीज होगी, जिसमें प्रियंका को अहम भूमिका निभाते देखा जाएगा।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
वर्ष 2019 में आई वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' की सफलता के बाद रिची मेहता अब भारत की आजादी के अध्याय पर फिर से नजर डाल रहे हैं। उनकी अनटाइटल्ड पीरियड ड्रामा का उद्देश्य उन महिलाओं के जीवन पर प्रकाश डालना है जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी लेकिन फिर भी वह महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना जैसी प्रमुख हस्तियों के शैडो में खो गई थीं। इसके लीड रोल के लिए रिची मेहता के जरिए प्रियंका चोपड़ा से बात किए जाने की भी खबर है।
विज्ञापन
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिची के पीरियड ड्रामा बनाने का उद्देश्य महिला के नजरिए से मुक्ति की लड़ाई की पड़ताल करना है। इसमें कस्तूरबा गांधी, सरोजिनी नायडू, और अरुणा आसफ अली ऐसी ही कुछ महिला स्वतंत्रता सेनानी हैं, जिनकी कहानियों के साथ-साथ उन अन्य महिलाओं की भी कहानियां सुनाई जाएंगी, जिनकी आवाज को कमतर आंका गया है। रिची ने एक एक्ट्रेस के रूप में मल्टी-टैलेंटेड प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करने का फैसला किया है। हालांकि, अबतक इस पर आधिकारिक मुहर नहीं लग पाई है।
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काम के साथ-साथ अपने बयान को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने बीते कुछ दिनों में अपने बॉलीवुड करियर, संघर्ष और रिजेक्शन को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में साफ किया था कि उन्होंने बॉलीवुड से साइडलाइन किए जाने के बाद हॉलीवुड का रुख किया।
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले दिनों में 'सिटाडेल 2', 'हेड्स ऑफ स्टेट', और हिंदी फीचर 'जी ले जरा' में नजर आने वाली हैं। वहीं, अगर प्रियंका रिची के साथ हाथ मिलाती हैं तो एक और प्रोजेक्ट उनके खाते में जुड़ जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अतिरिक्त ₹50 छूट सालाना सब्सक्रिप्शन पर
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।