मशहूर मॉडल और अभिनेत्री गौहर खान इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। गौहर के सुर्खियों में रहने की वजह है उनकी शादी। गौहर खान जल्द ही जैद दरबार के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इन खबरों के बाद से ही गौहर काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब हाल ही में गौहर ने मंगेतर संग एक सेल्फी साझा की है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।