बॉलीवुड में तमाम ऐसे सितारें हैं, जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई हैं। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की पहली फिल्म में यह बॉलीवुड के सुपरस्टार्स फ्लॉप हो गए थे। जी हां, बॉलीवुड के जाने माने एक्टर जो आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। उनकी डेब्यू फिल्म फ्लॉप हो गई थी। आइए जानते हैं उनके बारे में।
सलमान खान
सलमान खान बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हैं। इंडस्ट्री में आज उनका नाम ही काफी है। बॉक्स ऑफिस पर उनकी हर फिल्म लगभग 100 करोड़ के पार चली जाती है। हालांकि दबंग खान अपनी डेब्यू फिल्म में फ्लॉप रहे थे। दरअसल, एक्टर ने फिल्म बीवी हो तो ऐसी से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ रेखा भी थीं। रेखा ने फिल्म में मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक्शन हीरो के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में तमाम एक्शन फिल्मों में काम किया है। आज वह इंडस्ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हालांकि बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म सौगंध थी, जो फ्लॉप रही थी। इस फिल्म को बहुत खराब रिस्पॉन्स मिला था। वहीं, हाल ही में अक्षय कुमार की रिलीज हुई फिल्म सेल्फी भी बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिट गई है।
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन आज इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री में काफी समय से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बॉलीवुड में तमाम सुपरहिट फिल्में दी हैं। अमिताभ 80 साल के हो चुके हैं, लेकिन वह अभी भी फिल्में बना रहे हैं। आपको बता दें कि दिग्गज कलाकार भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म सात हिंदुस्तानी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म को पसंद नहीं किया गया था। वहीं, दिग्गज अभिनेता इन दिनों फिल्म प्रोजेक्ट के को लेकर व्यस्त हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले वह इस फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
Samar Singh: आकांक्षा दुबे के निधन से सदमे में समर सिंह, एक्ट्रेस को दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि
रणबीर कपूर
बॉलीवुड के फेमस हैंडसम कलाकार रणबीर कपूर इंडस्ट्री के बड़े एक्टर में से एक हैं। हाल ही में उनकी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज हुई थी, जिसके दर्शकों को खूब इंप्रेस किया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, इसके साथ ही एक्टर ने अपने अभी तक के फिल्मी करियर में तमाम बेहतरीन फिल्में की हैं। हालांकि उनकी डेब्यू फिल्म सांवरिया बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। इस फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर और रानी मुखर्जी भी नजर आई थीं। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था।
Bholaa: कपिल शर्मा ने उड़ाया अजय देवगन का मजाक, कॉमेडियन की बात सुन हंसी नहीं रोक पाए 'भोला'