मशहूर विवादित पेंटर मकबूल फिदा हुसैन उर्फ एम एफ हुसैन को भारत का 'पिकासो' कहा जाता है। उनका जन्म 17 सितंबर 1915 को मुंबई में हुआ था। अपने बनाए चित्रों को लेकर हुसैन काफी विवादों में घिरे रहे। वो एक ऐसे शख्स रहे जो चर्चित भी रहे, और विवादित भी। माधुरी दीक्षित से हुसैन को बेहद लगाव था। 85 साल की उम्र में उन्होंने माधुरी को लेकर एक फिल्म भी बनाई थी।