दृश्यम 2 में धमाल मचाने के बाद अजय देवगन एकबार फिर सिनेमाघरों में वापस आ गए हैं। लगभग 240 करोड़ रुपये का नेट इंडिया कलेक्शन कर चुकी 'दृश्यम 2', 'ब्रह्मास्त्र' और 'द कश्मीर फाइल्स' के साथ पिछले साल की टॉप 3 हिट्स में से एक है। लेकिन उनकी हालिया रिलीज फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हल्का प्रभाव देखने को मिल रहा है। जिस तरीके से दृश्यम 2 के बाद भोला का खूब बज बना हुआ था उस तरीके से यह फिल्म कमाल नहीं कर पा रही है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या अजय देवगन की भोला पहले वीकएंड पर टॉप कमाई करने वाली 10 फिल्मों की लिस्ट में आ पाएगी।
भोला में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं। इस फिल्म में एकबार फिर उनकी और तब्बू की जोड़ी देखने को मिली है। धमाकेदार एक्शन से भरी यह फिल्म तमिल की हिट फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक है। जब भोला का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तब से इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच खूब बज देखने को मिल रहा था। लेकिन जब यह फिल्म रिलीज हुई तो लोगों को इसमें एक्शन के अलावा और कुछ खास नजर नहीं आया।
बता दें कि अजय देवगन की पिछली 10 फिल्मों ने वीकएंड पर उम्दा प्रदर्शन किया है। वीकएंड पर इन फिल्मों की कमाई के आगे भोला तो आसपास भी नजर नहीं आ रही है। इनमें सबसे ज्यादा कलेक्शन अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन ने किया है। वीकएंड पर इस फिल्म ने 87.60 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं इस लिस्ट में आखिरी नाम गंगूबाई काठियावाड़ी का है। वीकएंड पर इस फिल्म का कलेक्शन 39.12 करोड़ था।
अजय देवगन की पिछली 10 फिल्मों के पहले वीकएंड के कलेक्शन का रिपोर्ट कार्ड-
फिल्म |
पहले वीकएंड का कलेक्शन (करोड़ रुपये में) |
गोलमाल अगेन |
87.60 |
सिंघम रिटर्न्स |
77.69 |
सन ऑफ सरदार |
66.02 |
दृश्यम 2 |
64.14 |
टोटल धमाल |
62.40 |
तान्हाजी द अनसंग वॉरियर |
61.75 |
बादशाहो |
43.30 |
बोल बच्चन |
43.10 |
रेड |
41.01 |
गंगूबाई काठियावाड़ी |
39.12 |