बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं, जिनके देश और दुनिया भर में लाखों फैन से हैं। इनके अलावा बॉलीवुड के कई ऐसे कलाकार हैं, जो अब हॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आ रहे हैं। वहीं, एशिया के कई कलाकार हॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं।आज हम उन्हीं कलाकारों के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो हॉलीवुड में नजर आ चुके हैं।
हरीश पटेल
हरीश पटेल बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। इन्होंने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में काम किया। वह ज्यादातर कॉमेडी फिल्मों में काम करते नजर आए। इसके अलावा उन्होंने साल 2021 में हॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। हरीश पटेल एटरनल फिल्म में नजर आए थे। यह फिल्म 5 नवंबर 2021 को रिलीज हुई थी। उन्होंने फिल्म गुंडा, सूरज, बरसात, लोहा जैसी फिल्मों में काम किया।
हाई स्लिट ड्रेस में कयामत ढा रहीं अलाया एफ
कुमैल अली नाजनी
कुमैल अली नाजनी अमेरिकी पाकिस्तानी कलाकार हैं। कुमैल को साल 2021 में मार्वेल स्टूडियो की फिल्म एटरनल में देखा गया। इस फिल्म में उन्होंने किंगो का किरदार अदा किया था। इसके अलावा उन्होंने मैन इन ब्लैक इंटरनेशनल, स्टबर, लव बर्ड्स, फर्स्ट फाइट जैसी तमाम फिल्मों में काम किया।
फवाद खान
फवाद खान पाकिस्तानी कलाकार हैं। उन्होंने पाकिस्तानी फिल्मों के साथ बॉलीवुड में भी काम किया। हालांकि, दोनों देशों के बीच मतभेद के चलते बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों के काम पर रोक लग गई थी। फवाद खान ने साल 2022 में फरहान अख्तर के साथ मिस मार्वेल फिल्म से हॉलीवुड में डेब्यू किया था।