आकांक्षा दुबे के अचानक निधन से मनोरंजन जगत में हाहाकार मच गया है। फैंस के लिए इस खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि उनकी चहेती एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा ने वाराणसी के एक होटल में आत्महत्या कर मौत को गले लगाया। बता दें कि आकांक्षा भोजपुरी की चर्चित स्टार थीं। अपने अभिनय के साथ-साथ एक्ट्रेस अपने डांस के लिए मशहूर थीं। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। वह अवसाद के दौर से भी गुजर चुकी थीं।
आकांक्षा दुबे की उम्र महज 25 वर्ष थी। उन्होंने 17 साल की उम्र में ही भोजपुरी सिनेमा में कदम रख दिए थे। काफी कम उम्र में आकांक्षा को अच्छी-खासी सफलता मिल गई थी। एक्ट्रेस की फिल्में और गानें रिलीज के साथ ही वायरल हो जाते थे। आकांक्षा की मौत की खबर से पूरी इंडस्ट्री गमगीन है।
आकांक्षा ने खेसारी लाल यादव, समर सिंह, पवन सिंह और आम्रपाली दुबे समेत भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया था। हालांकि, सफलता की बुलंदियों तक पहुंचने से पहले उन्हें कई रिजेक्शन भी झेलने पड़े थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके चलते आकांक्षा अवसाद से घिर गई थीं। आकांक्षा दुबे ने वर्ष 2018 में खुलासा किया था कि वह डिप्रेशन की वजह से फिल्मी दुनिया को गुडबाय कह रही हैं। हालांकि, मां के समझाने के बाद एक्ट्रेस ने फिर से इंडस्ट्री में दमदार वापसी की।
Akanksha Dubey: बुरी कल भी नहीं थी अच्छी आज भी नहीं हूं, सोशल मीडिया पोस्ट में आकांक्षा सिंह ने कही थी ऐसी बात