इस बार दिवाली और बाल दिवस एक ही दिन है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था। एक विद्वान भारतीय, महान स्वतंत्रा सेनानी और अपनी नई आधुनिक दृष्टि से आधुनिक भारत का निर्माण करने वाले पंडित नेहरू को बच्चों और गुलाब के फूल से विशेष प्रेम था। देशभर के बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के रूप में संबोधित करते थे। ये तो हम सभी जानते हैं कि पंडित नेहरू का जन्मदिन देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पर क्या आप ये जानते हैं कि पहले कभी 20 नवंबर को ये दिन मनाया जाता था। आखिर क्या थी वजह, जिस कारण बदलनी पड़ी ये तिथि। पढ़ें आगे...