केदारनाथ में मौसम में सुधार होते ही गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली से केदारनाथ तक बर्फ सफाई का काम फिर से शुरू हो गया है। यहां पैदल मार्ग पर तीन फीट से अधिक बर्फ है जिसे साफ करने में काफी दिक्कतें हो रही हैं।
Uttarakhand Weather: दोपहर बाद बदला मौसम, यमुनोत्री धाम में बारिश, बर्फबारी के आसार
बुधवार को सुबह से मजदूरों ने लिनचोली से बेस कैंप तक बर्फ साफ करने का काम शुरू किया। इस वर्ष केदारनाथ की यात्रा 25 अप्रैल से शुरू होगी। जिसके चलते 20 फरवरी से रामबाड़ा से केदारनाथ के लिए बर्फ सफाई का काम शुरू किया गया था। बीते 15 मार्च तक केदारनाथ तक बर्फ काटकर आवाजाही के लिए रास्ता खोल दिया गया था लेकिन बीते छह दिनों से लगातार बर्फबारी हुई और फिर नई बर्फ जम गई।